Placeholder canvas

कुवैत से भारत आने वालों के लिए खुशखबरी, सस्ते हवाई किराए के साथ ज्यादा सामान ले जाने की मिली छूट

Air India Express ने अपने यात्रियों के लिए फ्लाइट में ले जाने वाले सामान को लेकर एक छूट की घोषणा करी है। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके कहा है कि कुवैत से भारत के शहर कन्नूर और कोझिकोड की यात्रा करने के दौरान फ्लाइट में ले जाने वाले सामान पर छूट दी जाएगी।

सस्ते हवाई किराए के साथ ज्यादा सामान ले जाने की मिली छूट

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि कुवैत से भारत के शहर कन्नूर और कोझिकोड की यात्रा करने के दौरान फ्लाइट में 40 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं।

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ये भी जानकारी दी है कि इस फ्लाइट में अतिरिक्त 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम तक का सामान और ले जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सस्ते हवाई किराए में प्रवासी कर सकेंगे दुबई का सफर, Air India Express ने की नए उड़ान की घोषणा

वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि 5 किलोग्राम सामना ले जाने के लिए KWD5 और 10 किलोग्राम तक का सामान ले जाने के लिए KWD10 का खर्चा करना होगा। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि इन फ्लाइट की टिकट KWD 34 से शुरू होगी और इस ऑफर की वैधता 30 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक है और ये जानकारी Air India Express ने ट्वीट करके दी है।

एयर इंडिया ने ट्वीट करके दी जानकारी 

Air India Express ने ट्वीट में लिखा है कि कुवैत से कन्नूर और कुवैत से कोझीकोड से यात्रा करते समय 40 KG सामान ले जाएं। ऑफ़र की वैधता: 30 अक्टूबर से 30 नवंबर 2022 तक।

KWD 34  से शुरू होने वाले किराए। आकर्षक दरों पर भी बुक करें। 5 किलो KWD 5; 10 किलो KWD 10। वहीं इस ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की गयी है जिसमें सामान ले जाने को लेकर सभी जानकरी दी है।

आपको बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उन सभी उड़ानों की जानकारी ट्वीट करके दे रही है। जो विदेशों के लिए संचालित की जा रही है। इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस घेरलू उड़ानों की भी जानकारी ट्वीट करके दे रही है।

ये भी पढ़ें- हवाई जहाज इतना वजन उठाने के बाद भी कैसे बड़ी आसानी से आसमान में भरता है उड़ान, जानिए यहां