Placeholder canvas

7 महीने तक Dubai और साउथ अफ्रीका में फंसा रहा, 5 माह जेल भी काटी, भारतीय कामगार हुआ ठगी का शिकार

आजकल विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करना लोगों के लिए आम बात बन गई है। इसी कड़ी में अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से ठगों ने 30 लाख 27500 ठग लिए हैं। सबसे पहले ठगों ने युवक को दक्षिण अफ्रीका और दुबई (Dubai) में तकरीबन 7 महीने तक अमेरिका भेजने के लिए बहला फुसला कर रखा।

7 महीने बीतने के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने नकली वीजा के आरोप में दुबई हवाई अड्डे पर युवक को पकड़कर जेल में डाल दिया। पांच महीने तक युवक दुबई (Dubai) की जेल में रहा। इसके बाद युवक के चाचा ने दुबई में बेटे के कागज दिखा कर उसे जेल से छुड़वाया।

पुलिस को मामले की जानकारी देने वाले भागलपुर के रहने वाले धर्मवीर ने कहा कि उसके बेटे  को आरोपी आईलेट्स करवाकर विदेश भेजने वाला था। और उसने नजदीक के कई आईलेट्स सेंटर्स में विदेश भेजने के मामले में जानकारी जुटाई। इसी दौरान वहां पर युवक को उसका दोस्त मिला। फिर उसके दोस्त ने विदेश भेजने वाले एजेंट गुरप्रीत से उसकी मुलाकात करवाई।

ये भी पढ़ें :दुबई जाने वाले फ्लाइट में आयी तकनीकी खराबी, मुंबई एयरपोर्ट से नहीं भर सकी एयर इंडिया की ये उड़ान

उसी ने शिकायतकर्ता को जानकारी देते हुए कहा कि आपका बच्चा आईलेट्स के चक्कर में फंसे गा तो उसका 1 साल खराब चला जाएगा। और वह अब अमेरिका का पढ़ाई स्तर पर ‌ इंटरव्यू करवाकर वीजा बनवा देगा। ऐसा करवाने के लिए आरोपी ने 45 लाक रुपयों की मांग की। एजेंट की बातों में युवक फस गया।

इतने रुपए ठग लिए आरोपी ने

आपको बताते चलें कि शिकायतकर्ता नहीं जानकारी देते हुए बताया कि उसने तकरीबन ₹250000 पहले दिए। इसके बाद उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले युवक गुरप्रीत से जानकारी लेते हुए कहा कि इतनी सारे नगद पैसे आप किस काम के लिए ले रहे हो।

ऐसे में आरोपी ने शिकायतकर्ता को समझाते हुए कहा कि आपके बच्चे का दुबई का वीजा आ गया है। 17 अक्टूबर 2021 को उसकी उड़ान है।

ऐसे में उसके लिए डॉलर की जरूरत होगी। पीड़ित के पिता ने गुरप्रीत से पूछा कि उनकी सीधी बात अमेरिका भेजने की हुई थी। ऐसे में उनके लड़के को दुबई क्यों भेजा जा रहा है। इस सवाल के जवाब में आरोपी ने कहा कि दुबई से सीधा अमेरिका का पढ़ाई स्तर का वीजा मिलेगा। इसके बाद शिकायतकर्ता का बेटा दिल्ली से दुबई गया। दुबई जाने के बाद उसे 5 नवंबर 2021 को दक्षिण अफ्रीका के टोगो भिजवा दिया गया।

दक्षिण अफ्रीका से सीधा दुबई (Dubai) दोबारा लौट आया

आरोपी गुरप्रीत को दक्षिण अफ्रीका से दुबई लौटा लाए। दक्षिण अफ्रीका और दुबई में शिकायतकर्ता का बेटा तकरीबन 7 महीने तक रहा। पीड़ित युवक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे को दुबई से घर भेजने के लिए कहा था। ऐसे में आरोपियों ने कहा कि आपके लड़के का अमेरिका का वीजा बन चुका है।

इसके बाद दुबई ने एजेंटों ने शिकायतकर्ता के लड़के को हवाई अड्डे पर ही छोड़ दिया। इसके बाद हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के लड़की को पकड़कर जेल में बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने अब बताया है कि युवक के चाचा ने दुबई पहुंचकर बेटे के कागज दिखा कर उसे जेल से छुड़वाया।

शिकायतकर्ता ने साथ में यह भी बताया कि तीनों ठगों ने उनसे कई बार में तकरीबन 30 लाख से अधिक रुपए लिए। उधर, संबंधित थाना के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :UAE: भारतीय दूतावास ने यात्रा धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रवासियों को दी अहम सलाह